- Hindi News
- रावलवास में स्वयं सहायता समूह को दिया प्रशिक्षण
रावलवास में स्वयं सहायता समूह को दिया प्रशिक्षण
हिसार | राष्ट्रीयखाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमशीलता एवं प्रबंधन संस्थान (निटम) की टीम ने स्वयं सहायता समूह के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया गया। गांव रावलवास कलां में गोद अभियान के सातवें चरण में टीम ने गांव के स्वयं सहायता समूह को एचएयू के विशेषज्ञों के साथ मिलकर अचार और बिस्किट बनाने की जानकारी दी। कृषि विश्वविद्यालय में एक विशेष प्रशिक्षण कैंप का आयोजन कर गांव की लगभग 30 महिलाओं को जैम, स्क्वेश जैली बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। टीम के मेंटर डाॅ. संजय भयाना की अगुवाई में टीम ने स्कूल में भी सफाई के निर्देश दिए।