- Hindi News
- विभागीय खामियों पर कर्मचारी 22 को देंगे धरना
विभागीय खामियों पर कर्मचारी 22 को देंगे धरना
हरियाणासंयुक्त कर्मचारी मंच के हरियाणा गर्वमेंट पीडल्ब्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजि नंबर 41 ब्रांच मंडल नंबर तीन की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में कार्यकारी अभियंता की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष प्रकट किया गया। ब्रांच प्रधान बलवान सिंह कालीरावणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक को संबंधित करते हुए कहा कि फिल्ड कर्मचारियों की स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए संगठन का शिष्टमंडल कई बार कार्यकारी अभियंता मंडल नंबर तीन से लिखित मौखिक तौर पर आवेदन कर चुका है। लेकिन कार्यकारी अभियंता धर्मपाल मित्तल ने जब से मंडल कार्यालय में कार्यभार संभाला है, तभी से कर्मचारियों की समस्याएं ज्यों की त्यों हैं। लगभग नौ महीने बीत जाने बाद भी कर्मचारियों की किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। यदि मांगों पर तुरंत कोई कार्रवाई नहीं की तो कर्मचारी 22 सितंबर से मंडल कार्यालय पर धरना देते हुए जोरदार प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर अशोक कुमार, सतबीर सिंह, कमल किशोर, राजकुमार, शेरसिंह, दलीप, सतपाल, सुनील, जयप्रकाश, रामप्रसाद राजपाल आदि कर्मचारी नेताओं ने भी संबोधित किया।