पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपनों की आंखों में आंसू दे गए तीन खुशमिजाज दोस्त

अपनों की आंखों में आंसू दे गए तीन खुशमिजाज दोस्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तलवंडी राणा के पास बाइक हादसे में गगन और ओंकार की मौत के बाद घायल अिभषेक मेहता भी चल बसा

जिंदादिलजिंदगी का पैगाम देने और हर गम के लम्हे को बांटने वाले पटेल नगर निवासी तीन दोस्त एक साथ दुनिया को भी अलविदा कह गए। तलवंडी राणा में हादसे में गगन, ओंकार के बाद रविवार को अभिषेक ने भी आखिरी सांस ली। तीनों अपने-अपने घरों के इकलौते चिराग थे। परिवारवालों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। खुशमिजाज दोस्तों की मौत ने पटेल नगर वासियों को रुला दिया। परिवार और दोस्तों के पास अब यादों की तस्वीरें और उनकी दोस्ती के किस्से ही रह गए। तीनों दोस्तों की मौत पर साथियों ने कैंडल मार्च निकालकर परिवारजनों को शक्ति देने की प्रार्थना की।

शुक्रवार तड़के हादसे में गगन और ओंकार की मौत से परिवार के गम का साया निकला भी नहीं था कि अभिषेक भी चल बसा। परिवार एक दूसरे का ढांढस बांध रहे हैं। हमेशा हंसते हुए लोगों को सलाम करने वाले तीनों दोस्तों की मौत पर क्षेत्र में मातम छाया हुआ है। बडे़ बुजुर्ग परिजनों को ढांढस बंधाने में लगे हैं वहीं बच्चे भी गुमसुम बैठे हैं।

तीनदिन मौत से जूझता रहा अभिषेक

बीतेशुक्रवार अलसुबह तलवंडी राणा के पास सड़क हादसे में घायल युवक की बीती रात मौत हो गई। उसका तीन दिनों से शहर के निजी अस्पताल इलाज चल रहा था। हिसार चंडीगढ़ मार्ग पर तलवंडी राणा के पास 18 सितंबर रात को हादसे में घायल हुए पटेलनगर की यादव कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय अभिषेक मेहता की मौत हो गई। बता दें कि तलवंडी राणा के पास हादसे के समय गगन और ओंकार की मौत हो गई थी, जबकि अभिषेक गंभीर घायल हो गया था। गगन, ओंकार और अभिषेक दुपहिया वाहन से बरवाला से हिसार की तरफ रहे थे। इसी बीच हिसार की ओर से रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी।

बिलख उठी ममता

गगन के दोस्तों का कहना है कि वह काफी समय से कपड़े का शोरूम खोलना चाहता था। इसके लिए वह रुपयों की बचत कर रहा था। गगन के पिता का करीब 4 साल पहले स्वर्गवास हो चुका है। गगन ने डीएन कॉलेज में बीए फाइनल ईयर की परीक्षा दी थी।

गठीले शरीर का ओंकार मेहता बचपन से ही सेना में अधिकारी के पद पर सेवा करना चाहता था। वह काफी समय से सेना भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था। ओंकार ने हाल ही में बीकॉम की पढ़ाई पूरी की थी।

लंबी स्लिम बॅाडी के साथ अभिषेक मेहता मॉडलिंग की दुनिया में न