रात को शराबियों पर चला पुलिस का डंडा
चुनावमें अवैध शराब की बिक्री और जमाखोरी पर लगाम लगाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रूख अपना लिया है। पिछले दो दिन से पुलिस शहर के सड़कों पर घूमते शराबियों और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई कर रही है। इस अभियान की कमान खुद एसपी के हाथ में है। एसपी रातभर पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान कुछ विवाद भी उभरने लगे हैं। बीती रात पुलिस द्वारा हजकां कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया था। बाद में हजकां नेता गौतम सरदाना और एसपी के बीच बातचीत होने पर मामला शांत हो गया।
दो दिन तक रातभर हिसार में गश्त करने के बाद पुलिस प्रशासन ने रविवार रात हांसी में नाइट डोमिनेशन गश्त लगाई। इस दौरान हांसी थानों के प्रभारी और डीएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी गश्त पर रहे। यहां पुलिस ने शराब के नशे में सड़क पर घूमते लोगों पर कार्रवाई की। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों में घूमते लोगों से पूछताछ की।
राजस्थान बार्डर को किया सील
साथही अन्य प्रदेशों से किसी प्रकार की तस्करी से सावधानी बरतने के लिए पुलिस प्रशासन ने राजस्थान बार्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। बार्डर पर पुलिस चौकियां बनाई गई है। इन पर हरियाणा और राजस्थान की पुलिस संयुक्त रूप से काम करेगी।
दिनरात चल रहा तलाशी अभियान
चुनावोंको ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया है। इसके तहत चुनाव प्रचार में दौड़़ने वाली गाड़ियों और दुपहिया वाहनों की जांच की जा रही है। शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं, ताकि चोरी किए गए वाहन शहर में दौड़ सके। इसके तहत एसपी ने जिंदल चौक, डाबड़ा चौक, फव्वारा चौक, कैंप चौक सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर पीसीआर तैनात कर रखी है।
चुनाव में कोई अप्रिय घटना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन रातभर गश्त में जुट गया है। एसपी विकास धनखड़ ने बताया कि रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सड़क पर शराब पीकर या अवैध शराब तस्करी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी, ताकि साथ ही पुलिस प्रशासन चोरी और लूट करने वाले अपराधियों पर भी नजर गड़ाए हैं।