- Hindi News
- सेक्टर 13 में कोचिंग सेंटर से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, युवक पर केस दर्ज
सेक्टर 13 में कोचिंग सेंटर से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, युवक पर केस दर्ज
कोंचिंगसेंटर से घर लौट रही एक छात्रा के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणी की। सिविल लाइन थाना में युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी पिछले तीन दिन से छात्रा का पीछा कर छेड़खानी कर रहा था। पुलिस प्रवक्ता चंद्रभान ने बताया कि छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणी करने पर मीरकां निवासी राकेश सोनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विद्युत नगर निवासी एक सरकारी टीचर ने ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी सेक्टर 13 स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई के लिए जाती है। आरोप है कि उसकी बेटी शनिवार को कोचिंग से घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी राकेश वहां आया और अश्लील टिप्पणी करने लगा। बेटी ने विरोध किया तो उसने छेड़खानी शुरू कर दी। इस पर उसकी बेटी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लेकिन आरोपी मौके से भाग गया। जल्दबाजी में उसकी जेब से मोबाइल गिर गया। बाद में पुलिस को राकेश का मोबाइल सौंप दिया गया। छात्रा के पिता ने बताया कि राकेश काफी समय से उसकी बेटी का पीछा कर अश्लील टिप्पणी छेड़खानी कर रहा है। वह पहले उसे एक बार समझा चुके हैं, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। छात्रा के पिता मूलरूप से नारनौंद के एक गांव के हैं और काफी समय से हिसार में रह रहे हैं। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर केस दर्ज कर लिया है।