- Hindi News
- हांसी के जनस्वास्थ्य विभाग में तीन महीने में तीन एक्सईएन बदले गए
हांसी के जनस्वास्थ्य विभाग में तीन महीने में तीन एक्सईएन बदले गए
शहरमें पेयजल आपूर्ति सीवर व्यवस्था के बिगड़े हालात के बावजूद जनस्वास्थ्य विभाग के मुखिया कार्यकारी अभियंता के पद पर कोई अधिकारी नहीं टिक रहा। पिछले तीन महीनों में विभाग ने तीन कार्यकारी अभियंताओं को यहां तब्दील किया गया। आलम यह है कि कार्यकारी अभियंता का पद रिक्त पड़ा है और हिसार के अधिकारी अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हैं।
पिछले तीन महीनों की स्थिति पर नजर दौड़ाए तो करीब डेढ़ साल तक यहां कार्यकारी अभियंता रहे और किसी तरह से स्थिति से जूझते रहे कार्यकारी अभियंता राकेश कुमार यहां से अपना तबादला करा गए। बाद में 11 जुलाई को योगेश शर्मा के कार्यकारी नियुक्त किया गया। वे 9 अगस्त तक यहां रहे। उनके बाद रविंद्र कुमार को नियुक्ति किया गया जिनका अब तब्दील हो गए हैं।
चुनाव के बाद ही होगी नई पोस्टिंग
विभाग के सूत्रों ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के कारण अब यहां किसी स्थाई कार्यकारी अभियंता चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी। अक्टूबर के आखिर तक कोई स्थाई कार्यकारी अभियंता नही मिलेगा। अगर सरकार बनने में किसी कारण से देरी हुई या नई सरकार आई तो इसके लिए और समय भी लग सकता है। कितना समय लगेगा, इसका अंदाज लगाना मुश्किल है।
रोज नहीं आते अतिरिक्त कार्यभार संभालने वाले
रविंद्र कुमार के जाने के बाद से कार्यकारी अभियंता का पद रिक्त पड़ा है और कामकाज ठप पड़ा है। तब्दील किए गए कार्यकारी अभियंताओं के स्थान पर हिसार के अधिकारियों को यहां का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। जाहिर है कि हिसार से अधिकारी नियमित रूप से यहां नहीं बैठ सकते। आवश्यक कार्य या सुविधा अनुसार ही वह यहां आते हैं। विभाग मुखिया के होने से निचले स्तर के अधिकारियों में कई मामलों में असमंजस की स्थिति पैदा हो जाती है।