पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाड़े का काम तेज हो तो मिले पशुओं से निजात

बाड़े का काम तेज हो तो मिले पशुओं से निजात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धान्सूरोड पर करीब नौ एकड़ भूमि में निर्माणाधीन अस्थायी बाड़े पर प्रशासनिक अफसर पहले से तेजी दिखाते तो आज शहर में लावारिस पशु घूमते नजर आते। इसके साथ ही कृष्णा नगर लोग निगम के खिलाफ जनहित याचिका दायर करने की चेतावनी भी देते। वैसे निगम के अनुसार अस्थायी बाड़े के लिए तेजी से काम चल रहा है। निगम के जानकार कहते हैं कि करीब 29 लाख की लागत से अस्थायी बाड़ा तैयार कराया जा रहा है। जिसमें करीब चार दिन पूर्व ही खंबे गड़ने थे, लेकिन यह काम 80 फीसद हो सका है। एक दो दिन में खंबे गाड़े जाएंगे उसके बाद तारबंदी, हरे चारे, छाया, पेयजल आपूर्ति आदि के काम पूर्ण होंगे। बाड़े में काम करा रहे जानकारों का कहना है कि अभी आठ दिन इन व्यवस्थाओं को पूरा करने में लग जाएंगे।

लावारिस पशुओं को अस्थायी बाड़े तक पहुंचाने के लिए हमारे प्रयास युद्धस्तर पर है। हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द लावारिस पशुओं को पकड़वाकर धान्सू रोड में निर्माणाधीन बाड़े में पहुंचाए जाएं।\\\'\\\' शकुंतलाराजलीवाला, मेयर,नगर निगम।

चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरे हालात

26 और 30 अगस्त को स्थानीय निकाय मंत्री सावित्री जिंदल ने जिला उपायुक्त को फोन कर शहर से पशुओं को हटाकर अस्थायी बाड़ तक ले जाने के लिए कहा था। उपायुक्त एमएल कौशिक ने कहा था कि युद्धस्तर पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। साथ ही लावारिस पशुओं को पकड़कर मॉडल टाउन स्थित हरि पैलेस के पीछे बने नगर निगम के अस्थायी बाड़े में पहुंचाने के निर्देश दिए थे।

जुर्माना था फिर भी वसूली नहीं

नगर निगम सचिव राजेश मेहता ने बताया कि शहर में लावारिस पशुओं को यदि छोड़ने वालों से जुर्माना वसूलने की तैयारी हो चुकी है। चूंकि जो भी व्यक्ति लावारिस पशुओं को छोड़ेंगे और पकड़े गए पशुओं को छुड़ाने वालों से 5000 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माने की यह राशि पशुओं के चारे अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च की जाएगी।

आठ दिन में हो चुके हैं बड़े हादसे

महज आठ दिनों के अंतराल में लावारिस पशुओं की चपेट में आने से कई बड़े हादसे हो चुके हैं। सेक्टर-16 निवासी हांसी के एक स्कूल में प्रधानाचार्य केपी भटनागर को घर लौटते समय लावारिस पशुओं ने टक्कर मार दी थी। ऐसे ही तीन दिन पूर्व पीएलए कॉलोनी निवासी जेस्मिन को लावारिस पशुओं ने अपनी चपेट में लेकर घायल कर दिया है। ऐसे ही सात रोड खुर्द के स्कूलों में लावारिस पशुओं