- Hindi News
- बाढ़ पीड़ितों के लिए \"संगिनी\' ने एकत्रित की खाद्य सामग्री
बाढ़ पीड़ितों के लिए \"संगिनी\' ने एकत्रित की खाद्य सामग्री
हिसार | जम्मूमें बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने लिए महिलाओं का संगिनी क्लब भी आगे गया है। 25 सदस्यीय क्लब की प्रधान सिमी मित्तल ने बताया कि रविवार को पीएलए ग्रीन पार्क में बाढ़ पीडितों के लिए फंड इकट्ठा किया गया। इसमें लोगों से खाद्य सामग्री चंदा लिया गया। कंबल कपड़े नहीं लिए गए। प्रधान ने बताया कि उन्हें लोगों का बहुत अच्छा सहयोग मिल रहा था और लोग बढ़ चढ़कर भाग ले रहे थे। यहां तक मजदूरी करने वाले लोगों ने भी अपनी मजदूरी में से बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए चंदा दिया। पांच दिन तक चलने वाले इस अभियान में सोमवार को सेक्टर 13 अर्बन एस्टेट क्षेत्र से फंड इकट्ठा किया जाएगा।
संगिनी संस्था की तरफ से कैँंप चौक के पास ग्रीन पार्क के इलाके में जंम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत एकत्र की गई।