- Hindi News
- एनएसएस छात्रों में स्किल बढ़ाने पर दिया जोर
एनएसएस छात्रों में स्किल बढ़ाने पर दिया जोर
हरियाणाकृषि विश्वविद्यालय के एग्रीकल्चर महाविद्यालय में सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन एनएसएस स्वयंसेवकों को स्किल बढ़ाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से अभियान चलाकर जागरूक करने के तरीके बताए। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के राज्य स्तरीय शिविर में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक, महर्षि मारकंडेश्वर, एचएयू, जीजेयू सहित कुल 10 विश्वविद्यालयों के 150 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।
छात्र कल्याण निदेशक डाॅ. धर्मपाल नांदल ने कहा एनएसएस स्वंयसेवक समाज सेवा के प्रत्येक क्षेत्र में सदा आगे रहते हैं। एनएसएस संयोजक डाॅ. भगत सिंह के अनुसार 26 सितंबर तक शिविर के दौरान एनएसएस की नियमित गतिविधियों के अतिरिक्त महिला सशक्तिकरण जैसे विभिन्न सामाजिक विषयों, विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास आदि पर व्याख्यान आयोजित किये जाएंगे। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों के मनोरंजन के साथ-साथ उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिलेगा।
एचएयू के एग्रीकल्चर महाविद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन वक्ताओंं की बातों को ध्यान से सुनते स्वयंसेवक।