पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सैनी सभा का चुनाव 28 को होगा

सैनी सभा का चुनाव 28 को होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | सैनीसभा के चुनाव के लिए रविवार को शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन दोपहर तक प्रधान, सचिव, उपप्रधान कोषाध्यक्ष पद के लिए एक-एक नामांकन आए। रविवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को नाम वापसी हो सकेंगे। इसके बाद यदि सर्वसम्मति नहीं बनी तो 28 अक्टूबर को सैनियान मोहल्ला स्थित सैनी समाज भवन में सभा के चुनाव के लिए मतदान होगा। सैनियान मोहल्ला स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में नामांकन के लिए बैठे सभा के चुनाव अधिकारी मास्टर कैलाश चंद्र सैनी ने बताया कि दोपहर एक बजे तक प्रधान पद के लिए राम अवतार सैनी, सचिव के लिए सतबीर सैनी, उप प्रधान के लिए राजेंद्र सैनी और कोषाध्यक्ष के लिए सुमित सैनी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।