पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिवाली पर दोहरी खुशियां मनाएंगे : उमेद लोहान

दिवाली पर दोहरी खुशियां मनाएंगे : उमेद लोहान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | इनेलोके जिलाध्यक्ष एवं हांसी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी उमेद सिंह लोहान ने कहा है कि यह विधानसभा चुनाव एक धर्मयुद्ध है। हमारे पास पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं समर्थकों की एक बड़ी फौज है और उन्हें पूरा विश्वास है कि असत्य के खिलाफ सत्य और अन्याय के खिलाफ न्याय की इस लड़ाई में पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ जीत हासिल करते हुए दिवाली पर दोहरी खुशियां मनाएंगे। लोहान टिकट मिलने के बाद पहली बार हांसी स्थित जाट धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

लोहान ने अपने विजयी अभियान की शुरुआत ढाणा कलां के राव तुलाराम स्टेडियम में राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की। जिसके बाद वे भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ हांसी जाट धर्मशाला में पहुंचे। लोहान में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि इनेलो की ताकत उसके कार्यकर्ता है और इन कार्यकर्ताओं के कंधों पर ही उनकी जीत टिकी है। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, शहरी जिलाप्रधान हनुमान ऐरन, हलकाध्यक्ष राव इंद्र फौजी, राजीव शर्मा, धारा सिंह, राजपाल यादव, अनिल मित्तल, पवन गोयल, विनोद मेहता, राजेंद्र चुटानी, अनिल कवात्रा, अमित ढूल, अशोक पूनिया, सातबास के प्रधान धारा सिंह, रघुवीर सिहाग आदि मौजूद रहे।