- Hindi News
- चुनाव में प्रत्याशियों के खान पान की भी की जाएगी वीडियोग्राफी
चुनाव में प्रत्याशियों के खान-पान की भी की जाएगी वीडियोग्राफी
हिसार | विधानसभाचुनाव में प्रत्याशियों के घर और दफ्तर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा चुनाव आयोग भी नजर रखेगा। आयोग ने पहली बार विधान सभा चुनाव में उतरने वाले प्रत्याशियों की दिनचर्या में खान पान की वीडियोग्राफी करवाने का निर्णय लिया है। आयोग का मानना है कि प्रचार के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी खर्च में खानपान को शामिल नहीं करते और गलत ब्यौरा दे देते हैं।प्रत्याशियों की छोटी से छोटी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
यह होगी संख्या
वीडियोकैमरे 21
उड़नदस्ता टीम 21
असिस्टेंट टीम 7
कुलटीम 49
^चुनाव के दौरान अगर कोई चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए नियमों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अगर आवश्यकता पड़ी तो टीम की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।\\\'\\\' रामनिवास,चुनावतहसीलदार, हिसार।