पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रत्याशी आज भर सकेंगे नामांकन पत्र

प्रत्याशी आज भर सकेंगे नामांकन पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | पार्टीप्रत्याशी या निर्दलीय उम्मीदवार सोमवार को नामांकन कर सकेंगे। सातों हलकों से करीब 20 से ज्यादा प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र तो लिया था, लेकिन दाखिल एक ने भी नहीं किया। रविवार को अवकाश होने के कारण नामांकन नहीं किए गए। चुनावी दंगल में उतरने वाले प्रत्याशियों के पास नामांकन करने के लिए अब छह दिन बचे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एमएल कौशिक ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव की अधिसूचना के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभी तक जिला के हिसार, उकलाना, नारनौंद, बरवाला, हांसी, नलवा आदमपुर सहित सातों विधानसभा क्षेत्रों से किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं करवाया। नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होंगे। हांसी और बरवाला को छोड़कर अन्य हलके नलवा उकलाना, नारनौंद के प्रत्याशियों के लिए लघु सचिवालय में नामांकन पत्र दाखिल करने की व्यवस्था की गई है। वहीं आदमपुर हलके के प्रत्याशियों के लिए कोर्ट रूम और हिसार हलके से रोडवेज कार्यालय पर नामांकन पत्र दाखिल करने की व्यवस्था की गई है।