स्पैट दूसरे चरण की ट्रायल 9 फरवरी से
हांसी | स्पैट2015-16 के प्रथम चरण स्कूल स्तर में उर्त्तीण खिलाड़ियों के द्वितीय चरण के ट्रायल ब्लॉक अनुसार 9 फरवरी से आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल देने वाले खिलाड़ी अपने आयु प्रमाण पत्र और सत्यापित फोटो सहित प्रस्तुत करेंगे। हिसार के जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी छाजु राम गोयत ने बताया कि 10 फरवरी को बरवाला खंड ,11 फरवरी को हांसी-1 और 14 फरवरी को हांसी-2 तथा नारनौंद खंड के बच्चों के ट्रायल महाबीर स्टेडियम में लिए जाएंगे।