बस के टिकट चेकर को गोली मारी
भास्करन्यूज | हिसार/भूना
जांडलीखुर्द के पास प्राइवेट बस के चेकर को मोटर साइकिल पर आए तीन नकाबपोश युवकों ने गोली मार दी। सहकारी परिवहन समिति के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। डीएसपी विजय कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। दी राजली सहकारी परिवहन समिति लिमीटेड राजली की बस फतेहाबाद बस स्टैंड से 2 बजकर 5 मिनट पर चली थी। बस का मालिक राजबीर सिंह ड्राइविंग कर रहा था। जबकि परिचालक सुरेंद्र सिंह पास बैठा था। लेकिन बस जैसे ही जांडली बस स्टैंड पर पहुंची तो तीन नकाबपोश बाइक पर आए युवकों ने जांडली अड्डे पर बस की अगली खिड़की के पास चेकर पारस बैनीवाल निवासी फरणकलां पर हमला बोल दिया। परिचालक सुरेंद्र सिंह ने बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने हवाई फायर किया तो वह डर गया।
दी राजली परिवहन सहकारी समिति की बस जिसमें पारस बैनीवाल को गोली मारी गई। मौके पर पहुंची पुलिस वारदात की जांच करते हुए।