पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 7 से शुरू हाेेने वाले यूथ फेस्टिवल की तैयारियाें में जुटे विद्यार्थी

7 से शुरू हाेेने वाले यूथ फेस्टिवल की तैयारियाें में जुटे विद्यार्थी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | जींदके गवर्नमेंट कॉलेज में 7 से 9 अक्टूबर से होने वाले यूथ फेस्टिवल के लिए शहर के अनेक कॉलेजों में जोरों से तैयारियां चल रहीं हैं। इंपीरियल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. सत्य सुरेंद्र सिंगला ने बताया कि फेस्टिवल में कॉलेज की टीम सभी प्रतियोगिता की 11 विधाओं में भाग ले रही हैं। इसके अलावा पिछले साल की तुलना में इस बार तीन गुना अधिक बच्चे भाग ले रहे हैं। वहीं गवर्नमेंट कॉलेज की प्रोफेसर चित्रा तंवर का कहना है कि उनके कॉलेज की टीम सभी प्रतियोगिताओं डांस, म्यूजिक, थियेटर संस्कृत ड्रामा की सभी विधाओं में भाग ले रहा है। इसके अलावा छाजूराम जाट कॉलेज में इंग्लिश विभाग की अध्यक्ष अनुराधा ने बताया उनके कॉलेज की टीम थियेटर, डांस, म्यूजिक संस्कृत ड्रामा चारों प्रतियोगिता में भाग ले रही है। डीएन कॉलेज के सांस्कृतिक विभाग के डीएन एसपी गोयल ने बताया की हरियाणवी पंप सांग पर जारों पर तैयारियां चल रही हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस साल खासा उत्साह है।