- Hindi News
- समान रूप से होगा बरवाला का विकास : सरोज पूनिया
समान रूप से होगा बरवाला का विकास : सरोज पूनिया
जबतक देश प्रदेश की महिलाएं सुरक्षित नहीं रहेंगी तब तक देश प्रगति के पथ पर नहीं बढ़ सकता। यह बात बरवाला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पूनिया की धर्मप|ी सरोज पूनिया ने बरवाला शहर में वोटों की अपील करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आने पर बरवाला क्षेत्र का समान रूप से विकास करवाया जाएगा। आज बरवाला में कई समस्याएं मुंह बाये खड़ी हैं। बरवाला विकास के नाम पर बिल्कुल पिछड़ चुका है। जब तक महिलाएं शिक्षित नहीं होंगी वो जागरूक नहीं हो सकतीं। इसलिए महिलाओं को शिक्षा की तरफ ध्यान देना चाहिए। उन्होंेने कहा कि भाजपा के पक्ष में मतदान करें ताकि भाजपा को पूर्ण बहुमत िमले और हरियाणा को कांग्रेस मुक्त किया जा सके।
जनसंपर्क के दौरान एक महिला से आशीर्वाद लेती सराेज पूिनया।