पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हमें पता है कौन मुख्यमंत्री बन सकता है

हमें पता है कौन मुख्यमंत्री बन सकता है

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनसोके राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने अपने दादा इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला पर कैप्टन अभिमन्यु की प्रतिक्रिया का आक्रामक जवाब दिया है। बोले, कैप्टन कोई वकील नहीं हैं, जो बता सकें कि कौन मुख्यमंत्री बन सकता है, कौन नहीं। मैंने खुद वकालत की है। मौलिक अधिकारों की बात करें तो अगर 45 या इससे अधिक विधायक किसी को अपना नेता चुनते हैं तो वह मुख्यमंत्री बन सकता है। वैसे जमानत पर बाहर इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला का चुनाव से पहले ही फैसला जाएगा। दिग्विजय शुक्रवार को लघु सचिवालय परिसर में नारनौंद से पार्टी प्रत्याशी राज सिंह मोर और उकलाना से प्रत्याशी अनूप धानक का नामांकन कराने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा, अभिमन्यु की कुंडली में राजयोग नहीं है, तभी वह एमपी या एमएलए नहीं बन पाएंगे। दिग्विजय ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव में तीसरे नंबर पर रहेगी। कांग्रेस से मुकाबले पर सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुशासन से मुकाबला है। इस बार बीजेपी कांग्रेस से भी नीचे रहने वाली है। विधानसभा चुनाव में इनेलो की 55 से 60 सीटें जरूर आएंगी।

नारनौंद से इनेलो प्रत्याशी राजसिंह के नामांकन के समय दिग्विजय चौटाला।