पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़ चुरा ले गए नकदी

दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़ चुरा ले गए नकदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चोरोंंने दिनदहाड़े जवाहर नगर के एक मकान में चोरी की। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि चोरों ने जवाहर नगर स्थित पीली कोठी निवासी रामनिवास शर्मा के घर से नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस को दी शिकायत में रामनिवास ने बताया कि वह किसी काम से परिवार के साथ घर से बाहर गया हुआ था। इसी बीच चोरों ने मौके का फायदा उठाकर उनके घर से 15 हजार रुपये की नकदी सहित एक सोने की चेन चोरी कर ली। आरोपी मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं सूत्रों की माने तो आरोपित सूने घर को ही अाजकल निसाना बना रहे हैं। ये आरोपी पहले से ही रैकी करते हैं। पूरी तरह से पता कर लेते हैं कि क्या स्थिति है। इसके बाद ही आरोपित वारदात को अंजाम देते हैं। वहीं चोरी की वारदातों के बारे में पुलिस का कहना है कि सिर्फ कार्रवाई जारी है।