- Hindi News
- मांग पूरी नहीं तो परिवार सहित आएंगे सड़क पर
मांग पूरी नहीं तो परिवार सहित आएंगे सड़क पर
बुड़ाक प्रकरण
नहरी पानी के लिए धरना दे रहे किसानों की चेतावनी
नहरोंमें 16 दिन पानी छोड़ने की मांग को लेकर 21 दिन से लघु सचिवालय पर धरना और क्रमिक अनशन कर रहे किसानों के सब्र का बांध अब टूटता नजर रहा है। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग को जल्द ही पूरा नहीं किया तो वे अपने परिवार और पशुओं के साथ सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे। कृषि मंत्री के साथ हुई किसानों की वार्ता भी पटरी पर नहीं चढ़ पाई। किसानों ने कहा कि अगर अब भी सरकार नहीं जागी तो आगामी कार्रवाई करने को मजबूर होंगे।
मांगों को अगर जल्द ही पूरा नहीं किया तो शहर में आने वाली सब्जियां और दूध की सप्लाई रोक दी जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन प्रदेश सरकार की होगी। धरने को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि किसान अपनी जायज मांग को लेकर अभी तक शांतिपूर्वक ढंग से आंदोलन चला रहे हैं। लेकिन शासन प्रशासन उनकी मांग को गंभीरता से नहीं ले रहा है।
मांगेंपूरी हुईं तो करेंगे उग्र आंदोलन
प्रशासनके ढुलमुल रवैये से किसान खफा हैं। अगर जल्द ही उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो उनका शांतिपूर्वक ढंग से चल रहा आंदोलन उग्र हो जाएगा। इस आंदोलन की तैयारी को लेकर समिति के पदाधिकारियों ने धरना स्थल पर चर्चा करते हुए आगामी रूपरेखा तैयार की।
क्रमिक अनशन पर
क्रमिक अनशन को जारी रखते हुए सोमवार को दाताराम गढ़वाल,अनिल भादू, जयलाल, राजकुमार जांगड़ा, केदारा, करतार, महेंद्र, बुधराम, लीलूराम, बलजीत जयवीर जांगड़ा आदि ग्रामीण किसान मौजूद थे।