- Hindi News
- डब्लूएचओ की टीम ने बरवाला के अस्पताल का निरीक्षण किया
डब्लूएचओ की टीम ने बरवाला के अस्पताल का निरीक्षण किया
स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने पर दिया जोर
विश्वमें स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बजट अलॉट करने वाली डब्ल्यूएचओ की दो सदस्यीय मॉनिटरिंग टीम ने सोमवार को बरवाला के सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम में आयरलैंड के प्रो. सीमांस सैली और उनके साथ महिला प्रो. कैमिला शामिल थे। इसके अलावा इस दौरान हिसार के सिविल अस्पताल में कार्यरत वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.अशोक चौधरी भी उपस्थित थे। बरवाला के एसएमओ डॉ.परमजीत सिंह ने बताया कि विदेश से आई डब्लूएचओ की मॉनिटरिंग टीम ने अस्पताल में डाटा रिकॉर्ड की प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने लेबर रूम अस्पताल की अन्य गतिविधियों का भी निरीक्षण किया। टीम ने इस दौरान जाना कि हमारे यहां के अस्पतालों में रिकॉर्ड किस प्रकार बनाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ अस्पताल में टीम के आने को लेकर अस्पताल चकाचक नजर आया।
सिविल अस्पताल में पहुंची डब्लूएचओ की टीम हिसार के वरिष्ठ डॉ.अशोक चौधरी।