पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 70 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म, ढंढूर के तीन लोगों पर लगाया आरोप

70 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म, ढंढूर के तीन लोगों पर लगाया आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | 70वर्षीय की एक वृद्धा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वृद्धा ने गांव के तीन व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि ढंढूर गांव स्थित बीड़ की एक वृद्धा ने शिकायत दी है।

वृद्धा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब दाे महीने पहले गांव के ही तीन व्यक्तियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे सहमी महिला के किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में साहस कर उसने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। वहीं, पुलिस का कहना है कि वृद्धा की शिकायत से स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की जांच के बाद ही अागे की कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि वृद्धा बार बार अपने बयान बदल रही है। हालांकि पुलिस ने लिखित में शिकायत लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।