पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में तोड़फोड़

प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में तोड़फोड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजादनगर क्षेत्र में रविवार रात को नशे में धुत कुछ बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर के एक ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हाेे गए। इस संबंध में आजाद नगर चौकी में शिकायत दी गई है।

पुलिस ने बताया कि रात करीब 12 बजे आरोपितों ने आजाद नगर के प्रॉपर्टी डीलर संजय और मनजीत के ऑफिस में तोड़फोड़ की। पुलिस को दी शिकायत में संजय ने बताया कि वह अपने पार्टनर मनजीत के साथ रविवार रात को एक शादी समारोह में गए थे। समारोह में से वापस आने के बाद वे ऑफिस को बंद करने के लिए गए। जब वे ऑफिस के बाहर पहुंचे तो कुछ नशे में धुत युवक सेंट्रो कार में सवार होकर आए। संजय का अारोप है कि आरोपियों उनके साथ गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने अपने दोस्तों को बुला लिया और मारपीट पर उतारू हो गए। इस पर संजय और मनजीत वहां से जान बचाकर भाग गए। बाद में जब वे ऑफिस पर आए तो आरोपियों ने ऑफिस के शीशे का गेट, फर्नीचर, शटर और जरूरी दस्तावेज को छति पहुंचाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आजादनगर में बदमाशों ने रविवार रात प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में तोड़फोड़ की।