पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शोध संस्थान और लुवास के बीच समझौता

शोध संस्थान और लुवास के बीच समझौता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयपशु चिकित्सा एवं शोध संस्थान बरेली में लुवास के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर सेामवार को किए गए। इस अवसर पर लुवास के कुलपति डॉ. श्रीकांत भारतीय पशु चिकित्सा एवं शोध संस्थान के निदेशक डॉ आरके सिंह ने हस्ताक्षर किए।

दोनों संस्थानों के बीच शोध शिक्षा को लेकर पहले ही मिलकर कार्य किया जा रहा है, मगर इस व्यवस्था को संस्थागत वैधानिक मान्यता देने के लिए समझौता पत्र किया गया है। इस समझौते के बाद लुवास तथा भारतीय पशु चिकित्सा एवं शोध संस्थान के छात्र एक दूसरी जगह अपना शोध कार्य कर सकेंगे। इसके साथ-साथ दानों संस्थान स्नातकोत्तर छात्रों को अपनी सभी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाएंगे। इस अवसर पर लुवास के कुलपति मेजर जनरल डॉ. श्रीकांत ने कहा कि समझौता पत्र से दोनों संस्थानों में शोध कार्यों की गुणवत्ता बढेग़ी जिससे दोनों प्रदेशों के पशु पालक लाभांवित हो सकेंगे।

लुवास के कुलपति डॉ. श्रीकांत भारतीय पशु चिकित्सा एवं शोध संस्थान के निदेशक डॉ. आरके सिंह ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए।