- Hindi News
- महाबीर स्टेडियम में 36 लाख रुपयों में बनेगा जिम भवन
महाबीर स्टेडियम में 36 लाख रुपयों में बनेगा जिम भवन
{ 10 दिन के अंदर शुरू हो जाएगा प्रोजेक्ट पर काम
भास्करन्यूज | हिसार
महाबीरस्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के लिए अगले दस दिनों के अंदर ही स्टेडियम में मल्टीपर्पज जिम भवन के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।
करीब 36 लाख 84 हजार रुपये की लागत से तैयार होने वाले इस मल्टीजिम को आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाया जाएगा। इस जिम में करीब 18 से अधिक आधुनिक मशीनें रखी जाएंगी। जिसके सहायता से खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। इसके अलावा इसमें खिलाड़ियों के लिए वाटर कूलर की भी व्यवस्था की जाएगी।
महाबीर स्टेडियम में रोजाना करीब 500 विभिन्न गेम्स के खिलाड़ी खेल प्रशिक्षण लेने पहुंचते हैं। ऐसे में स्टेडियम में ही जिम बनने से खिलाड़ियों को फायदा होगा। वहीं डिप्टी डायरेक्टर एवं जिला खेल अधिकारी दर्शन कुमार मिढ़ा ने बताया कि जिम का पैसा चुका है। इसके निर्माण का काम जल्द ही शुरू करवा दिया जाएगा।