- Hindi News
- पदोन्नति में आरक्षण खत्म करने के फैसले की निंदा
पदोन्नति में आरक्षण खत्म करने के फैसले की निंदा
प्रदेशके विभिन्न विभागों में कार्यरत अनुसूचित जाति के हजारों कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से मीटिंग कर सरकार के पदोन्नतियों में आरक्षण समाप्त करने के विरोध में साझा संघर्ष का ऐलान किया है।
संघ ने सरकार की भूमिका की निंदा करते हुए उच्च न्यायालय में अपील दायर करने का निर्णय लिया है। मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए आंबेडकर सभा के प्रधान उदयभान चोपड़ा ने बताया कि सरकारी विभागों में अधिकांश पद पदोन्नतियों के माध्यम से भरे जाते हैं, पदोन्नतियों में आरक्षण समाप्त कर दिया गया तो बैक लाग के लाखों पदों को भरने का कोई जरिया नहीं बचेगा। कमेटी में सुभाष चंद्र, अनंतराम भोसले, राजकमल सोलंकी, जगदीश चंद्र, गुलाब सिंह, प्रह्लाद सिंह, राजकुमार, संतलाल, खुशीराम आदि का चयन किया है।