पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाॅक्सिंग में गोल्ड विजेता खिलाड़ी को किया सम्मानित

बाॅक्सिंग में गोल्ड विजेता खिलाड़ी को किया सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | ग्रामीणखेलकूद प्रतियोगिता के दौरान महिला बॉॅक्सिंग प्रतियोगिता के 36 किलोग्राम भार वर्ग में श्रुति वर्मा ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। गांव कौथखुर्द निवासी श्रुति वर्मा की उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रविवार रात गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने महिला खिलाड़ी को सम्मानित किया। श्रुति वर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 15-8 अंकों से परास्त किया। समारोह के मुख्यातिथि डीआईपीआरओ सुरेंद्र कुमार वर्मा ने श्रुति को सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच इंद्र सिंह, उदय सिंह, आत्माराम सोनी, ज्ञानीराम, दिलबाग संधू, सत्यवान, ओमपति, सुषमा देवी, महावीर सैनी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। उधर, गोहाना में आयोजित हरियाणा राज्य ड्राप रो बॉल चैंपियनशिप में हिसार के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। इसमें बीएस इंटरनेशनल स्कूल के पांच खिलाड़ियों ने जहां रजत पदक प्राप्त किया, वहीं मानव इंटरनेशनल स्कूल के एक खिलाड़ी ने कांस्य पदक प्राप्त कर राज्य स्तरीय टीम में अपनी जगह बनाई।