जीजेयू में परीक्षाएं शुरू
हिसार| जीजेयूके नियमित विद्यार्थियों की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई हैं। परीक्षा नियंत्रक हरनाम सिंह ने बताया कि एमएससी, एमबीए, बीफार्मा, एम फार्मा, बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी, मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी इत्यादि की परीक्षाएं शुरू हुई हैं। विश्वविद्यालय के शिक्षण विभागों सम्बद्ध महाविद्यालयों से शिक्षा ग्रहण कर रहे सभी बीटेक, एमटेक, एमसीए, बीसीए, बीबीए, बीआर्क (रेगुलर), बीआर्क (फेस टू फेस) तथा एमआर्क (फेस टू फेस) के विद्यार्थियों की परीक्षाएं संबंधित विभागों/महाविद्यालयों में 16 दिसंबर से होंगी। परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।