सकसं का जिला स्तरीय सम्मेलन 11 को
हिसार | भाजपासरकार की तरफ से लिए गए कर्मचारी विरोधी फैसलों से क्षुब्ध सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 11 दिसंबर को स्थानीय जाट धर्मशाला में होगा। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुरेंद्र मान ब्लॉक सचिव अशोक सैनी ने सोमवार को प्रेस को जारी संयुक्त बयान में बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार कर्मचारियों की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में जिले के सभी ब्लाॅक के सभी विभागों की यूनियनों के पदाधिकारी सक्रिय कार्यकर्ता भाग लेंगे और सरकार की इन गलत नीतियों का मुंहतोड़ जवाब देंगे।