पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीसवाल से अगवा की गई छात्रा पानीपत में मिली

सीसवाल से अगवा की गई छात्रा पानीपत में मिली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार/मंडी आदमपुर | गांवसीसवाल निवासी 11वीं कक्षा की छात्रा को रविवार देर शाम राजस्थान निवासी दो युवक अगवा कर पानीपत ले गए। पानीपत बस स्टैंड के पास गश्त कर रही पुलिस ने छात्रा को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़वाया और इसकी सूचना परिजनों पुलिस को दी।

सोमवार सुबह आदमपुर पुलिस परिजनों को साथ लेकर नाबालिग को आदमपुर लाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। छात्रा ने बताया कि रविवार शाम साढ़े 7 बजे वह बाथरूम जाने के लिए घर से निकली थी। इतने में राजस्थान के गांव बड़ी छानी निवासी सुभाष और उसका साथी बंता ने उसको जबरन बाइक पर बैठा लिया। सुभाष उसका मुंह दबाकर गांव मात्रश्याम ले आया। इस दौरान उन्होंने कुछ सुंघा दिया, जिससे उसे पता नहीं लगा की वह कहां है। होश आया तो उसे पता लगा कि वह पानीपत बस स्टैंड पर है।