शादी में चली गोली, युवक की पैर में लगी
हिसार| शादीसमारोह में पिस्तौल से चलाई गई गोली मौके पर खड़े एक किशोर को लग गई। घायल अवस्था में उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि गोली लगने से तलवंडी रुक्का के 13 वर्षीय आनंद घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि रात करीब 12 बजे शहर के एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह का आयोजन था। डांस फ्लोर के पास जब शादी में उपस्थित रिश्तेदार ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चलाई तो गोली के छर्रे आनंद के पैर के ऊपरी हिस्से पर लग गए। अब किशोर की हालत में सुधार है।