पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हवाई अड्डे की उम्मीदें बढ़ीं, सर्वे करने आएगी टीम

हवाई अड्डे की उम्मीदें बढ़ीं, सर्वे करने आएगी टीम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कीम कैंसिल नहीं हुई है

राज्य केंद्रीय सर्वे की उम्मीद

काउंटरमैग्नेट सिटी (सीएमसी) में हवाई अड्डे के विस्तार की उम्मीद बढ़ गई है। शहर के हवाई अड्डे के लिए जल्द ही प्रदेश सरकार सर्वे कराएगी। सर्वे की रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी और वहां से भी टीम हिसार पहुंचेगी। राज्य और केंद्र सरकारों के सर्वे की तारीख फिक्स नहीं है, हालांकि इतना तय है कि सरकार की प्राथमिकता में हवाई अड्डा गया है। इसलिए सर्वे भी जल्द होने के कयास है। प्रोजेक्ट का अंदाजा इससे भी लगाया लगाया जा सकता है कि हवाई अड्डा क्षेत्र में हो रहे स्काडा जलघर के निर्माण पर फिलहाल रोक लगा रखी है।

शहर का हवाई अड्डा फिलहाल 200 एकड़ भूमि में फैला है। हवाई पट्टी पर मालवाहक और यात्रियों के बड़े जहाज रनवे पर उतर सकें, इसके लिए सर्वे होना है। फिलहाल हवाई पट्टी चार हजार फीट लंबी है। हवाई अड्डे के विस्तार की स्थिति में रनवे की लंबाई बढ़कर 10 हजार फीट हो जाएगी। ऐसे ही हवाई अड्डे के विस्तार के लिए अभी 400 एकड़ भूमि की जरूरत होगी। यदि ऐसा होता है यहां से दिल्ली, मुंबई, बंगलौर आदि महानगरों तक सीधी पहुंच होगी।

सर्वे की संभावना को देख पब्लिक हेल्थ ने फिलहाल 45 एकड़ जमीन में निर्मित हो रहे स्काडा जलघर के निर्माण को रोक लिया है। जोकि 40 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित हो रहा था। हवाई अड्डा के प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि सरकार की प्राथमिकता में यह बिंदु है, इसलिए सर्वे होने की स्थिति में सकारात्मक परिणाम आने के कयास हैं।