- Hindi News
- जनवरी से गैस सब्सिडी आएगी उपभोक्ता के खाते में
जनवरी से गैस सब्सिडी आएगी उपभोक्ता के खाते में
गैसउपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। 1 जनवरी से एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के बैंक खातों में सीधे सब्सिडी आएगी। इसे केंद्र सरकार की हरी झंडी मिल चुकी है। प्रदेश सरकार ने योजना को अमलीजामा पहनाने की तैयारी शुरू कर दी है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सरकार के फरमान के बाद उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।
एलपीजी गैस सब्सिडी के नाम पर अब गैस एजेंसी संचालक या उपभोक्ता कोई धोखाधड़ी नहीं कर सकेगा। सारा रिकाॅर्ड अब ऑनलाइन देखा जा सकेगा। पहले ये सब्सिडी उपभोक्ताओं को मिलकर सीधे एजेंसी संचालकों के खातों में जाती थी।
- उपभोक्ता को ब्लैंक अकाउंट की जरूरत पड़ेगी। उपभोक्ता के खाते में पहला एलपीजी सिलेंडर खरीदने की राशि होनी चाहिए।
राशन कार्ड सहित एक अन्य आईडी प्रूफ आधार कार्ड संबंधित फार्म के साथ संलग्न कर बूथ पर जमा करवाएं। शहर में लघु सचिवालय, आजाद नगर स्थित लाइफ लाइन हॉस्पिटल के समीप रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित जैन अस्पताल के समीप आधार कार्ड बनाए जाते हैं। इन बूथों पर नाम, पते की जानकारी के साथ फोटो, अंगुलियों के प्रिंट आदि लेगा।
}सिलेंडर के दुरुपयोग पर लगेगा अंकुश।
}ऑनलाइन मिलेगी गैस संबंधित जानकारी।
}गैस संबंधित कालाबाजारी पर लगेगा अंकुश।
}उपभोक्ता को नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर।
ये होंगे फायदे
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जब कोई उपभोक्ता बुकिंग करवाता है तो उसकी जानकारी ऑनलाइन मिल सकेगी। इसके बाद उपभोक्ता के अपडेट अकाउंट में सब्सिडी के करीब 568 रुपये जमा कर दिए जाएंगेे।
आधार कार्ड नंबर को फार्म एक की मदद से बैंक अकाउंट से लिंक करना होगा। यह फॉर्म आप गैस एजेंसी या फिर वेबसाइट से प्रिंट निकाल सकते हैं
आधारनंबर को बैंक नंबर से लिंक करने के तरीके
>बायहैंड-आधारकार्ड की फोटो कापी को फार्म नंबर दो के साथ लगाकर एजेंसी संचालक को जमा करवा दें।
>वाया काॅलसेंटर- इसकेलिए उपभोक्ता टाेल फ्री नंबर 1800-2333- 555 पर कॉल कर सकता है।
>आॅनलाइन- इसके लिए www.rasf.uiadai.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा या फिर इसके लिए आॅनलाइन गैस एजेंसियों की www. indian.co.in/smd ivrs.php, hindustanpetroleum.com/hpanytime या bharatgas.com/pages/customer_care/cc_ivrsinfo. वेबसाइट पर भी लॉगइन कर सकते हैं।
यह योजना केवल घरेलू सिलेंडर पर ही लागू है। इसका