पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस घेराबंदी में चलेंगे मैसेंजर के शो, सिनेमाघरों पर धारा 144 लागू की

पुलिस घेराबंदी में चलेंगे मैसेंजर के शो, सिनेमाघरों पर धारा 144 लागू की

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संतराम रहीम गुरमीत सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म दा मैसेंजर को शांतिपूर्ण तरीके से रिलीज कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। यह फिल्म शहर के दो सिनेमाघरों एमजी क्लब और सनसिटी में 13 को रिलीज होगी। दोनों सिनेमाघरों में धारा 144 लागू की जाएगी। भारी पुलिस फोर्स सिनेमाघरों के इर्दगिर्द तैनात रहेगी। उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे ने कहा है कि शांति भंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

इस बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। एमजी क्लब के एडमिस्ट्रेटर गगन शर्मा ने बताया कि सुबह से बुकिंग को लेकर फोन रहे हैं। कुछ लोग खुद क्लब पहुंच रहे हैं। शाम को शेड्यूल आने के बाद बुकिंग चालू की तो दो तीन घंटे में तीन शो बुक हो गए। क्रेज को देखते हुए पहला शो सुबह पौने आठ बजे शुरू होगा। फिल्म का नाम मैसेंजर ऑफ गॉड था। विवाद के बाद दा मैसेंजर रखा गया है। इनेलो के छात्र संगठन इनसो ने फिल्म के रिलीज होने पर विरोध करने की चेतावनी दी हुई है।

संत राम रहीम गुरमीत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 13 को शहर के दो सिनेमाघरों में होगी रिलीज