पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीजेयू के बाद प्रोफेसर जागलान की एचएयू में विवादास्पद एंट्री

जीजेयू के बाद प्रोफेसर जागलान की एचएयू में विवादास्पद एंट्री

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | जीजेयूमें विवादों से घिरे रहे पूर्व रजिस्ट्रार प्रो. आरएस जागलान एचएयू में वापसी के साथ फिर विवाद में हैं। एचएयू में जागलान को आवंटित मकान के खिलाफ विवि के एक प्रोफेसर आरके शर्मा ने वीसी को शिकायत की है। प्रो. शर्मा का आरोप है कि प्रो. जागलान का नाम सूची में नहीं था, फिर भी कमेटी ने उन्हें मकान अलॉट कर दिया।

एचएयू के मकान संख्या 8/1 के लिए मकान आवंटन कमेटी ने 19 जनवरी को सीनियर प्रोफेसरों से आवेदन मांगे थे। इसके लिए हॉर्टीकल्चर डिपार्टमेंट के प्रोफेसर आरके शर्मा समेत पांच प्रोफेसरों ने आवेदन किए। नियमानुसार 28 जनवरी को आवेदन की अवधि खत्म हुई और तय हो गया कि पांचों में सीनियर रहे प्रोफेसर शर्मा को मकान आवंटित कर दिया जाए, लेकिन 29, 30 और 31 जनवरी को कार्य दिवस होने के बाद भी प्रोफेसर शर्मा को मकान आवंटित नहीं किया गया। 1 फरवरी को यही मकान प्रो. जागलान को आवंटित कर दिया गया। जागलान डेपुटेशन पर जीजेयू में रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत थे। पिछले दिनों डेपुटेशन खत्म होने पर एचएयू में वापसी की।

^मकान आवंटन में पक्षपात नहीं होने दिया जाएगा, यदि ऐसा हुआ है तो हौटा इसके लिए विरोध-प्रदर्शन करेगा।’’ डाॅ.केडी शर्मा, प्रधान, हौटा, एचएयू

^ मामले का मुझे कुछ नहीं पता। प्रबंधन ने सीनियर होने नाते मुझे मकान दिया।\\\'\\\' प्रो.आरएस जागलान, कीट विज्ञान विभाग एचएयू

^प्रो. आरएस जागलान को सीनियर होने के नाते मकान आवंटित किया है। सब नियम के तहत आवंटन हुआ।\\\'\\\' जीएनगोयल, सेक्रेटरी, मकान आवंटन कमेटी एचएय

प्रो. जागलान ने 1 जनवरी को एचएयू में दोबारा ज्वाइन किया था। इसके बाद उन्होंने मकान के लिए आवेदन किया था। नियमानुसार, उन्हें आवेदन के अगले माह की एक तारीख को यानि 1 फरवरी को ही मकान आवंटित हो सकता था। माना जा रहा है कि मकान आवंटन कमेटी ने प्रो. जागलान को यह मकान आवंटित करने के लिए 28, 29 और 30 जनवरी को प्रो. शर्मा को यह मकान नहीं दिया। इसी कारण तीन दिन लेट किया गया, जिससे प्रो. जागलान इसके पात्र बन सके।

कुलपति को दिया है पत्र

प्रो.शर्मा से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि मकान मुझे मिलना था, पर नहीं दिया गया। इस मामले को लेकर कुलपति से शिकायत की गई है।