पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनेलो नेता के लापता बेटा बहू और पोता मुंबई में सुरक्षित मिले

इनेलो नेता के लापता बेटा-बहू और पोता मुंबई में सुरक्षित मिले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलोनेता देवेंद्र गुर्जर के एमसी कॉलोनी स्थित मकान से संदिग्ध परिस्थितियों में आधी रात को लापता हुआ उनका बड़ा बेटा, पुत्रवधु और पोता मुंबई में सही सलामत हैं। 5 दिन के बाद पुलिस को उनकी लोकेशन मिली है।

पुलिस ने बताया कि इनेलो नेता के बेटे काजल ने दो दिन पहले अपने दोस्त साहिल से बात की थी। बाद में परिजनों ने साहिल का नंबर सर्विलांस से निकलवाया। जब परिजनों ने साहिल से बातचीत की तो साहिल ने बताया कि उनका बेटा अपने परिवार सहित यहां मुंबई में सुरक्षित है।

गौरतलब है कि शुक्रवार तड़के इनेलो के नेता देवेंद्र के बड़े काजल चौधरी, पुत्रवधु अमिता और करीब तीन वर्षीय पोता महताब घर से संदिग्ध परिस्थितियों में गुम हो गए थे। साथ ही घर से गाड़ी भी गायब थी। काफी देर तक तलाश करने के बाद तीनों के बारे में कोई सूचना नहीं मिलने पर इस संबंध में सिविल लाइन थाने में शिकायत दी गई थी।