पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुकाम फाल्गुन मेले के लिए 17 फरवरी को सिरसा से चलेगी स्पेशल ट्रेन

मुकाम फाल्गुन मेले के लिए 17 फरवरी को सिरसा से चलेगी स्पेशल ट्रेन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार/आदमपुर | मुकामधाम में फाल्गुन मेले के लिए स्पेशल जांभा एक्सप्रेस ट्रेन 17 फरवरी को सिरसा से चलेगी। बिश्नोई सभा के सदस्य प्राचार्य रणवीर सिंह डारा ने बताया कि मंगलवार को यह स्पेशल ट्रेन सिरसा से शाम 6 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी, जो 6 बजकर 45 मिनट पर डिंग, 6 बजकर 57 मिनट पर भट्टू और 7 बजकर 17 मिनट पर आदमपुर पहुंचेगी। इसके बाद 8 बजकर 10 मिनट पर हिसार, 8 बजकर 37 मिनट पर चिड़ौद, 8 बजकर 50 मिनट पर सिवानी, 9 बजकर 8 मिनट पर झुंपा, 9 बजकर 35 मिनट पर सादुलपुर और सुबह 4 बजे नोखा पहुंचेगी। वापसी में 19 फरवरी को यह ट्रेन सुबह साढ़े 9 बजे नोखा से रवाना होगी।