- Hindi News
- भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य बने एडवोकेट योगेश सिहाग
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य बने एडवोकेट योगेश सिहाग
हिसार | भारतीयजनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश गौड़ ने हिसार के एडवोकेट युवा नेता योगेश सिहाग को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का प्रदेश कार्य समिति सदस्य नियुक्त किया है। योगेश सिहाग ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, सुरेश भट्ट, मुकेश गौड़, हिसार के विधायक जिला अध्यक्ष कमल गुप्ता का आभार व्यक्त किया है। योगेश सिहाग ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी दी है वे उन्हें बखूबी से निभाएंगे और युवाओं को ज्यादा से ज्यादा पार्टी के साथ जोड़ेंगे।