पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए सबक : राजपाल नैन

दिल्ली विधानसभा चुनाव सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए सबक : राजपाल नैन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | दिल्लीविधानसभा चुनाव में आप पार्टी की जीत देश प्रदेश की सभी राजनैतिक पार्टियों के लिए एक सबक है। दिल्ली चुनाव ने साफ कर दिया है कि अब जनता केवल जनता के मुद्दों को उठाने और उनको हल करने वालों को ही सत्ता में बैठाने का काम करेगी। केवल बयानबाजी करने और सपने दिखाने वालों के दिन अब लद गए हैं। यह बात आज रोडवेज कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान राजपाल नैन ने प्रेस को जारी बयान में कही। दिल्ली की जनता ने केजरीवाल के 49 दिन के शासनकाल में खुद की पार्टी के घोषणा पत्र में किए गए वायदों के अनुसार जिसमें बिजली बिल के दाम आधे करने, पानी के टैंकर माफिया पर लगाम लगाकर जन लोकपाल का वायदा निभाना आदि को भुनाते हुए मतदान किया।