पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से मिले शिक्षक, समस्याओं के समाधान की मांग

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से मिले शिक्षक, समस्याओं के समाधान की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | हरियाणामास्टर वर्ग एसाेसिएशन का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को जिला प्रधान वीरेंद्र बड़ाला के नेतृत्व में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से मिला। उन्होंने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से एटीसी और एसीपी के मामले समय पर निपटाने की मांग की। जिला प्रधान ने बताया कि शिक्षकों के मामले काफी समय तक लंबित पड़े रहते हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शिक्षा अधिकारी ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन देकर वापस भेज दिया। इस मौके पर राज सिंह, जोगेंद्र मलिक, जयभगवान कश्यप, जयपाल और राजकंवर आदि शामिल थे।