- Hindi News
- मोबाइल टॉवर के विरोध में उतरे सेक्टर 13 के लोग
मोबाइल टॉवर के विरोध में उतरे सेक्टर-13 के लोग
एकनिजी कंपनी का टॉवर खड़ा करने के विरोध में सेक्टर 13 लोग हुडा दफ्तर पहुंचे। लोगाें ने टॉवर लगाने का तर्क दिया कि इस सेक्टर में कॉमर्शियल एक्टिविटी नहीं हो सकती है। विरोध के बावजूद निजी कंपनी ने टॉवर लगा दिया। हुडा दफ्तर में पहुंचकर लोगों ने टॉवर हटवाने की मांग की। वहीं, हुडा के अधिकारियों ने बिल्डिंग स्वामी को नोटिस दिया है।
सेक्टर के तमाम लोग हुडा अफसरों से ऑफिस में अफसराें से जाकर मिले। स्थानीय लोगों का तर्क था कि कॉमर्शियल नहीं इस सेक्टर में रिहायशी गतिविधियां ही हो सकती हैं, जबकि विरोध के बावजूद यहां निजी कंपनी का टॉवर खड़ा हो गया। स्थानीय निवासी सुंदर सिंह जिंदल, बलवान सिंह ने बताया कि हुडा की अनदेखी का ही परिणाम है कि पिछले दो दिन के अंदर टॉवर खड़ा कर दिया गया।
पिछले दो रात में लगातार यहां जनरेटर चल रहा था, उस समय हमने गौर नहीं किया। जब टॉवर खड़ा हुआ तो माजरा समझ में आया। एस्टेट ऑफिसर कैप्टन मनीष लोहान सहित एक्सईएन, जेई आदि से टॉवर को हटवाने की गुहार लगाई। इस दौरान अनिल नारंग, आशीष खन्ना, अजय गुप्ता, आशीष बत्रा, सुशील जैन, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
^सेक्टर-13 के कई लोग शिकायत लेकर हमारे पास आए थे। हमने शिकायत के आधार पर हाउस नंबर 427 के मकान मालिक को नोटिस जारी किया है।\\\'\\\' करणसिंह, जेई, हुडा