- Hindi News
- निगम के अफसर अवैध निर्माण ढूंढ़ने गली गली जाएंगे
निगम के अफसर अवैध निर्माण ढूंढ़ने गली-गली जाएंगे
शहरमें हो रहे अवैध निर्माणों की टोह लेने के लिए नगर निगम के अफसर अब मोहल्लों में गुपचुप तरीके से भ्रमण करेंगे। ऐसे निर्माणों का निगम के पास रिकाॅर्ड भी मुहैया होगा। अवैध निर्माण को तत्काल रोकने के लिए फौरी तौर पर नोटिस जारी होगा। इसके बाद अवैध निर्माण करने वाले नहीं माने तो प्रशासन की तरफ से सख्ती भरे कदम उठाए जाएंगे। यहां यह बात दीगर है कि निगम प्रशासन पहले से पहचानी जा चुकी अवैध बिल्डिंगों के मामले में ज्यादा कुछ नहीं कर पाया है।
अवैध निर्माण पर किरकिरी करा चुके निगम अफसरों ने अपनी कार्यप्रणाली सुधारने की शुरुआत की है। सूत्रों की मानें तो उच्चाधिकारी अवैध निर्माणों की लोकेशन से लेकर इन्हें रोकने के लिए मसौदा तैयार कर रहे हैं। एक तो प्लानिंग तय हुई कि बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारी रोजाना शहर में भ्रमण करें।
यही कॉलोनी, सड़कों से लेकर गलियों में हो रहे प्रत्येक निर्माण की स्थिति का खुद रिकाॅर्ड अपने पास रखें। निरीक्षण के दौरान यदि अवैध निर्माण होता हुआ पाया जाता है तो उस बिल्डिंग स्वामी को नोटिस जारी करें। हां, यह काम होगा पूरी तरह गोपनीय तरीके से। जल्द ही बिल्डिंग ब्रांच को इस संबंध में जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी है।
शहर में अवैध निर्माण को गिराने के लिए करीब तीन साल पूर्व प्रशासन ने सख्त रवैया दिखाया था। जबकि बीते करीब सवा दो वर्षों में ढुलमुल रवैया ही कहेंगे कि अवैध निर्माण धड़ल्ले से हुए। यही कारण रहा कि गली, कॉलोनियों में रिहायशी से लेकर कॉमर्शियल करीब 200 से अधिक अवैध इमारतें खड़ी हो गईं। इनमें से कई इमारत पहुंच वालों की हैं। इनकी भनक निगम को है, लेकिन उच्चाधिकारियों की मदद बिना उनके गिरेबां में हाथ डालने की हिम्मत अफसरों में नहीं।
योजना : सीआईडी तैयार हुई तो शहर में होगा सर्वे
नगरनिगम सूत्रों की मानें तो अवैध इमारतों का पता करने बड़े अधिकारी सीआईडी की मदद लेने का मन बना चुके हैं। जानकारों का कहना है कि सीआईडी के उच्चाधिकारियों, पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के पास निगम प्रशासन प्रपोजल भेजेगा। यदि निगम अफसरों का प्लान सिरे चढ़ा तो सीआईडी जल्द ही शहर में अवैध निर्माणों का सर्वे करेगी।
अवैध निर्माण रोकने के लिए प्रशासन सख्त
^हरछोटे-बड़े अवैध निर्माण को रोकने के लिए हम गंभीर हैं। बिल्डिंग ब्रांच की मदद से हम ऐसी योजना बनाने की तैयारी में हैं कि अवैध निर्माण का खुद हमारे महकमे के अफसर पता लगा सकें।\\\'\\\' एमएसजगत, ईओ, नगर निगम।
{डीसी ने सख्ती दिखाई तो बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों ने बनाई योजना