- Hindi News
- 24 तक 80 फीसदी उपभोक्ताओं को सीटीसी से जोड़ने का लक्ष्य
24 तक 80 फीसदी उपभोक्ताओं को सीटीसी से जोड़ने का लक्ष्य
भास्कर न्यूज | हिसार/ हांसी
सरकारने डीबीटीएल प्रक्रिया के तहत 80 प्रतिशत उपभोक्ताओं को सीटीसी प्रक्रिया से जोड़ने के लिए गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स को 24 फरवरी तक का समय दिया है। दो सप्ताह के अंदर अब गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स को करीब 50 हजार उपभोक्ताओं को सीटीसी प्रक्रिया से जोड़ना है। सीटीसी प्रकिया पूरी होने के बाद ही उपभोक्ताओं के एकाउंट में सब्सिडी राशि डाली जा सकेगी। पिछले कुछेक सप्ताह से जिले में ये प्रक्रिया रफ्तार नहीं पकड़ रही है। इस दौरान केवल 4 प्रतिशत सीटीसी प्रक्रिया ही पूरी सकी है। जबकि तीनों ऑयल कंपनियों में जल्द सीटीसी प्रक्रिया को पूरी करने की होड़ लगी हुई है।