पति से कहासुनी पर पत्नी ने आग लगाई
हांसी | किसीबात पर पति से कहासुनी होने पर प|ी ने मिटटी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। इससे महिला बुरी तरह झुलस गई। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल हिसार में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि हांसी के ढंढेरी निवासी 23 वर्षीय पूनम ने खुद को आग लगा ली। महिला के शरीर का करीब 80 फीसदी हिस्सा झुलस गया है। बुधवार दोपहर को महिला की किसी बात पर पति से कहासुनी हो गई। इसके बाद पति किसी काम से घर से बाहर चले गए। महिला ने मिटटी का तेल छिड़कर आग लगा ली। पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया और उसे अस्पताल पहुंचाया।