कॉन्फ्रेंस में 90 स्कूल आएंगे
हिसार | जीजेयूके हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस में ‘बिजनेस एंड मैनेजमेंट’ विषय पर दो दिवसीय सातवीं राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस 12 13 फरवरी को आयोजित होगी। इसमें देश के विभिन्न 90 बिजनेस स्कूलों से शोधकर्ता हिस्सा लेंगे। 37 बिजनेस स्कूल हरियाणा राज्य 53 बिजनेस स्कूल अन्य राज्यों से होंगे। जीजेयू के कुलपति डॉ. आरएस शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। आईआईएम रायपुर के निदेशक प्रो. बीएस सहाय मुख्य वक्ता होंगे।