हिसार के 123 गांव होंगे हाईटेक
जिलेके 123 गांव जल्द हाईटेक हो जाएंगे। इसके लिए गांवों को आप्टिकल फाइबर केबल से जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। 100 से अधिक गांवों में आप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जा चुकी है। वहीं 19 गांवों को ब्लाॅक से जोड़ा जा चुका है। सितंबर में हिसार जिले के 123 गांव में फाइबर केबल बिछाने का लक्ष्य रखा गया था। अक्टूबर माह में राष्ट्रीय स्तर पर इस योजना का उद्घाटन किया जा सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर कहा था कि इंडिया को डिजिटल बनाना है। भारत दूर संचार मंत्रालय की यह योजना लगभग दो साल से चल रही है। केबल बिछाने से पहले सर्वे किया गया था। गांवों को हाईटेक बनाने इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ब्रांड-बेड के लिए आप्टिकल केबल बिछाई जा रही है। जिससे गांवों को ब्लाक से जोड़ा जाएगा और ब्लाक स्तर से गांवों को ऑनलाइन किया जाएगा।
ये गांव होंगे कनेक्ट
यह होगा फायदा
गावोंको केबल से जोड़ने पर गांव में भी गवर्नेस का कार्य किया जा सकता है। गांव वालों को इसके लिए शहर की तरफ नहीं भागना पड़ेगा। आन लाइन फार्म भरने हो कोई जानकारी लेनी हो इंटरनेट के माध्यम से आसानी से ले सकते हैं।
गांवों को ब्लाक से जोड़ने का मतलब है कि ब्लाॅक स्तर पर बीएसएनएल की एक्सचेंज है। जहां से एक केबल के सहारे सभी गावों को आपस में जोड़कर नेटवर्क के सहारे आॅनलाइन किया जाएगा।\\\'\\\'
राकेशकुमार, डीजीएम,बीएसएनएल।
हिसार, सिरसा फतेहाबाद के कुल 886 गांव है सभी गांव में केबल बिछाने का कार्य किया जाएगा। ओर जल्द ही इन्हे भी ब्लॉक स्तर से जोड़ा जाएगा।