पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वोटरों के पास नेता ही नहीं अफसरों के भी आएंगे फोन

वोटरों के पास नेता ही नहीं अफसरों के भी आएंगे फोन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऐसे संग्रहीत किए नंबर

17 सितंबर तक बढ़ने वाले वोटरों के नंबर भी होंगे फीड

चुनावमें वोट डालने के लिए अभी तक आपके पास फोन कॉलिंग के जरिए नेताओं के ही फोन आते रहे। वे अपनी पार्टी या प्रत्याशी के पक्ष में वोट डलवाने के लिए अपील करते हैं। इसी तर्ज पर इस बार हिसार के प्रशासनिक अमले ने मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए िरकॉिर्डड फोन कॉलिंग के जरिये कॉल करने की तैयारी की है। यह पहला मौका होगा जिसमें वोटरों को मतदान की तारीख बताने के अलावा वोट डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

15 अक्टूबर को जिले में मतदान है। इससे पहले वोटरों को जगाने के लिए विशेष अभियान चलाने के अलावा फोन या मोबाइल नंबर से जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. एमएल कौशिक मतदाताओं से रूबरू होंगे। डाॅ. कौशिक ने बताया कि 95 फीसद से अधिक मतदाताओं के मोबाइल या फोन नंबर इकट्ठे किए हैं। इन सभी मोबाइल और फोन नंबरों को एनआईसी विशेष इंतजाम करके कनेक्ट कर देगा। इन नंबरों पर जिला निर्वाचन अधिकारी की रिकार्डिंग वाली कॉल पहुंचेंगी। जिसमें मतदान वाले दिन वोट डालने की अपील की जाएगी।

आगे क्या

जिस वक्त मतदाताओं के वोट बनने का काम शुरू हुआ, उस दौरान फॉर्म में मतदाताओं के फोन या मोबाइल नंबर भरवाए गए। जिन मतदाताओं के नंबर उपलब्ध नहीं थे, उनके नंबर भी ऐसे ही तमाम अभियान चलाकर इकट्ठे किए गए।

योग्य आवेदक 17 सितंबर तक वोट बनवा सकेंगे। जिन वोटरों के वोट विशेष अभियान के दौरान बढ़ेंगे, प्रशासन उन वोटरों के फोन नंबर भी अपने पास रखेगा। इन बढ़े वोटरों के पास मतदान करने के लिए मैसेज और फोन करने के लिए नंबर अपने पास सुरक्षित रखेगा। इसके अलावा वेबकास्टिंग की व्यवस्था भी होगी। जबकि एनआईसी को अपडेट किया जाएगा। जिससे चुनाव से संबंधित सूचना तत्काल मिल सके।