पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधी रात से पंप बंद, आज नहीं मिलेगा पेट्रोल

आधी रात से पंप बंद, आज नहीं मिलेगा पेट्रोल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिगड़ती व्यवस्था पर सावित्री खफा

घायल हरिराम की हालत गंभीर

लूट की बाइक पर आए थे बदमाश

एसपी अावास के पास बैंक अफसर की बेटी से चेन छीनी

बरवालामें मेयर के देवर पेट्रोल पंप मालिक हरिराम और सेल्समैन सुशील कुमार को गोली मारने के विरोध में हरियाणा पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने बुधवार को सभी पेट्रोल पंप बंद रखने का फैसला लिया है। दिन में इस ऐलान के बाद मंगलवार आधी रात से ही जिले के सभी पेट्रोल पंप बंद हो गए। बुधवार को पंपों पर तेल की बिक्री नहीं होगी। गौरतलब है कि वारदात के बाद जिंदल अस्पताल के पार्क में पेट्रोल पंप मालिकों ने मंगलवार रात 12 बजे से बुधवार रात को 12 बजे तक पेट्रोल पंप बंद करने का ऐलान किया था। इसी मामले में हरियाणा पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन की एक बैठक मंगलवार शाम को जिमखाना स्थित कैफे इन में हुई। बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों की सलाह के बाद बंद का फैसला लिया गया।

एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गोयल ने कहा कि पुलिस पेट्रोल पंप मालिकों को सुरक्षा मुहैया कराने में नाकाम रही है। एसोसिएशन की ओर से पुलिस प्रशासन को बरवाला पेट्रोल पर हुई वारदात की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करा दी गई है। बुधवार की हड़ताल के बाद पुलिस प्रशासन को बदमाशों को पकड़ने के लिए 20 सितंबर तक का समय दिया जाएगा। इसके बावजूद यदि पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पाती है तो हिसार जोन के हिसार सहित फतेहाबाद, सिरसा, जींद और भिवानी में पेट्रोल पंपों को बंद रखा जाएगा। जिला प्रधान आनंद गोयल ने कहा कि जोन स्तरीय हड़ताल के बाद भी बदमाशों को नहीं पकड़ा गया तो एक सप्ताह बाद प्रदेश में पंपों को बंद रखने का आह्वान किया जाएगा।

शहरी स्थानीय निकायमंत्री सावित्री जिंदल जिले की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर बेहद खफा हैं। उन्होंने बरवाला के पेट्रोल पंप व्यवसायी हरिराम राजलीवाला उनके सेल्समैन सुशील कुमार पर लुटेरों के द्वारा गोली चलाने की वारदात की निंदा की है। सावित्री ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एसएन वशिष्ठ को फोन कर अपराधियों को जल्दी गिरफ्तार करने की मांग की है।

वहीं मंत्री ने गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती हरिराम से उनका हालचाल पूछा। जिंदल ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता है। कुछ लोग ऐसी घटनाएं कर हरियाणा को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रश