पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा नेता के एक लाख रुपये और रिवॉल्वर चुराने वाले दो भाई पकड़े

भाजपा नेता के एक लाख रुपये और रिवॉल्वर चुराने वाले दो भाई पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डाबड़ाचौक के पास 19 अगस्त को दिनदहाड़े बीजेपी के सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सतपाल अहलावत की कार का शीशा तोड़कर लाखों रुपयों से भरा बैग और एक लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी करने के मामले में पुलिस दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाई। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

पुलिस पीआरओ चंद्रभान ने बताया कि मामले में दिल्ली के मदन गढ़ी निवासी राजू उर्फ वंगेश और विक्रम को प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। राजू और विक्रम दोनों भाई हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कार से चोरी किया एक बैग बरामद किया है। इस बैग में रिवाल्वर का लाइसेंस, तीन एटीएम और एक पासबुक सहित अन्य जरूरी कागजात बरामद किए हैं।

सिविल लाइन थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों से अभी रुपये और रिवॉल्वर की बरामदगी नहीं हो सकी है। सिटी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को रेड स्क्वायर मार्केट स्थित पीएनबी बैंक के पास से एक कार से दो लाख रुपये से भरा बैग चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया था।