- Hindi News
- जीजेयू : चुनाव कराने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी ने लिए फैसले
जीजेयू : चुनाव कराने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी ने लिए फैसले
हिसार | गजुटा(गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय टीचर एसोसिएशन) की पांच सदस्यीय चुनाव कमेटी की लाइब्रेरी ऑफिस के निकट मंगलवार को बैठक हुई। इसमें टीम के सभी चुनाव अधिकारियों ने सदस्यता अभियान चलाने का फैसला लिया। सदस्यता अभियान 29 सितंबर तक चलेगा। संगठन के चुनाव के लिए सेामवार को पांच रिटर्निंग ऑफिसरों को तैनात किया गया था।